Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कूड़ा, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों व भवन स्वामियों से वसूला जाएगा जुर्माना, दुकानों में डस्टबिन रखने के निर्देश

हमीरपुर

गत दिवस मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल दिनेश कुमार सिंह के जनपद भ्रमण के दौरान नगरीय निकायों में बेहतर ढंग से साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में नगर पालिका हमीरपुर द्वारा नियमित रूप से सफाई अभियान एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हमीरपुर/डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश कुमार मिश्रा ने नगर वासियों से अपील की है कि सभी दुकानदार अपने दुकानों के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें तथा कूड़ा डस्टबिन/कूड़ेदान में ही डालेंगें। इसके अलावा उन्होंने भवन मालिकों से भी अपील की है कि कूड़ा अनिवार्य रूप से कूड़ेदान में ही डाला जाए। दुकान  अथवा किसी भी घर के सामने कूड़ा नहीं मिलना चाहिए, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जायें। यदि किसी भी दुकान अथवा घर भवन के सामने गंदगी/कूड़ा पाया जाएगा तो संबंधित दुकानदार भवन मालिक को नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार/भवन मालिक की होगी। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में नगरपालिका की टीम को सहयोग किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *