Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कैेंसर पीडि़त अधिवक्ता को डीएम ने इलाज हेतु रेड़क्रास सोसाइटी से 25 हजार की दिलायी चेक

हमीरपुर

हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह चंदेल जो कैंसर रोग की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उनको जिलाधिकारी हमीरपुर डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने उनकी बीमारी के इलाज हेतु रेडक्रांस सोसाइटी से 25000 की आर्थिक मदद की चेक एसीएमओ द्वारा प्रदान की गई है तथा शासन स्तर से अधिवक्ता के उपचार हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रबल संस्तुति करने का आश्वासन भी दिया है। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके अधिवक्ताओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार की एक सुर में सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *