Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

जीवन ज्योति हॉस्पिटल में लिवर ट्रांसप्लांट व गैस्ट्रो सर्जरी की विशेष ओपीडी 14 मई को

प्रयागराज,

रामबाग स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 14 मई को लिवर ट्रांसप्लांट व गैस्ट्रो सर्जरी की विशेष ओपीडी (जांच) आयोजित की गयी है। विशेष ओपीडी का समय दोपहर 12.30 से 2 बजे तक रहेगा।
जीवन ज्योति हॉस्पिटल की निदेशक व प्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ वंदना बंसल व एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन डॉ अर्पित बंसल के निर्देशन में व मेट्रो हृदय संस्थान एवं मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से यह विशेष सुविधा प्रयागराज के मरीजों के लिए महीने के हर दूसरे शनिवार को उपलब्ध रहेगी। 14 मई दिन शनिवार को आयोजित होने वाली विशेष ओपीडी में मेट्रो हृदय संस्थान एवं मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद के डॉ अंकुर गर्ग, निदेशक लिवर ट्रांसप्लांट एवं जीआई सर्जरी एवं डॉ वैभव कुमार, सीनियर कंसलटेंट, लिवर ट्रांसप्लांट एवं जी आई सर्जरी मरीजों की जांच करेंगे व उचित परामर्श देंगे। जांच के लिए मरीज अपना एडवांस में पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *