Thursday, October 15, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

 आजम की रिहाई पर समर्थकों ने जतायी ख़ुशी,बाँटीं मिठाई

बस्ती,

समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आज़म खान की जेल से रिहाई के बाद उनके समर्थक लगातार अपनी खुशी का इज़हार कर रहे हैं। कहीं मिठाई बंट रही है तो पटाखे जलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में बस्ती शहर में कटेश्वरपार्क के निकट आज़म खान के समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर लोगों को मुंह मीठा कराया और इसे कानून की जीत बताया।
नदीम अंसारी की अगुवाई में हुये इस कार्यक्रम में लोगों ने कहा आजम खान एक नेकदिल और संवेदनशील इंसान हैं। उनका साफ सुथरा व्यक्तित्व और जनता का हिमायती होना राजनीतिक प्रतिद्वन्दियों से बर्दाश्त नही हो रहा है। लेकिन अवसरवादी राजनीति करने वालों के लिये आजम खान की रिहाई एक सबक है। झूठ, छल, कपट के जाल में फंसाकर कानून को लम्बे अरसे तक गुमराह नही किया जा सकता। कार्यक्रम में रामजग गुप्ता, मो.शाद सद्दू, रत्नेश दुबे, जकाउल्लाह खांन, राहिल, प्रेमंचद चौधरी, जानू, राना अशरफ, शफीक, जलाल अंसारी, शेर खान, महबूब आलम, राजकुमार यादव, अजय यादव, व साहिल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *