यूपी स्टार्टअप चौलेंज एंड एक्स्पो का होगा आयोजन
लखनऊ
18 जून 2022 दिन शनिवार को डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से एक दिवसीय स्टार्टअप संवाद: यूपी स्टार्टअप चौलेंज एंड एक्स्पो का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के 50 स्टार्टअप आइडिया की भागीदारी हुई, जिसमें से जूरी मूल्यांकन के बाद 07 आइडिया का चयन करेगी। चयनित आइडिया को पुरस्कृत किया जाएगा। स्टार्टअप संवाद: यूपी स्टार्टअप चौलेंज एंड एक्स्पो कार्यक्रम 18 जून, शनिवार को सुबह 10 बजे विश्वेश्वरैया हॉल, एकेटीयू में उद्घाटन किया जाएगा।