Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

समाज को खोखला कर रहा है अपराध-ललित मिगलानी

हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि अपराध समाज को खोखला कर रहा है। प्रैस को जारी बयान में एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि आजकल अपराधों का ग्राफ एकाएक बढ़ रहा है। चाहे  साइबर अपराध और अन्य अपराधों का बढ़ना समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। अपराधों का बढ़ना चिंता का विषय है और उससे भी बड़ी चिंता का विषय अपराधों में युवाओं की अधिक भागीदारी है। जिसके चलते समाज खोखला हो रहा है। युवाओं के कंधो पर समाज का भविष्य निर्भर है। लेकिन युवा ही अपराध की ओर आकर्षित हो रहे है। युवा वर्ग को अपराध से दूर रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्हें कानून के विभिन्न पहलुओं से अवगत भी कराना होगा। मिगलानी ने भारत सरकार द्वारा संचालित अग्निवीर स्कीम का स्वागत किया और कहा यह योजना युवाओं में अनुशासन लाने, उनके भविष्य को सुरक्षित और सवारने का सरकार का उत्तम प्रयास है। इसमें कोई राजनीति नही होनी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *