Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कांवड़ यात्रा का होगा आयोजन

पौड़ी। सबधारखाल से नीलकंठ के लिए कांवड यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर कांवडियों ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बताया कि 30वीं कांवड यात्रा में करीब 100 कांवडिए हिस्सा लेंगे। कांवड यात्रा 14 जुलाई से सबधारखाल से रामकुंड में जल भरने से शुरू की जाएगी। इसके बाद यात्रा देवप्रयाग से व्यासघाट, महादेव चटटी से होते हुए नीलकंठ में 17 जुलाई को जलाभिषेक के साथ संपंन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *