Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

आज से होगा ऋण मेलों का आयोजन

पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के सीसीएल स्वीकृत करने के लिए 2 से 21 जुलाई तक सभी ब्लाकों के चिन्हित बैंक शाखाओं में ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि ऋण वितरण प्रक्रिया को सुगम बनाने व शासन द्वारा प्राप्त ऋण वितरण के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए चिन्हित बैंकों में ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को ऋण मेलों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को बैंक शाखाओं में लंबित आवेदन पत्रों को ऋण मेले में स्वीकृत, वितरण करने व ऋण मेला कार्यक्रम आयोजन के दौरान भारत सरकार, उत्तराखण्ड शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी कोविड- 19 के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करते हुए ऋण मेलों का आयोजन करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *