नरपाल बने अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के अध्यक्ष

रुड़की। अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर का वार्षिक चुनाव शांति पूर्वक हुआ। अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में नरपाल सिंह आर्य ने 1 मत से विजय हासिल की। सचिव पद पर भी रोचक मुकाबला हुआ। कुलदीप सिंह ने 1 वोट से विजयी हुए। कुल 102 मतदाता पंजीकृत थे। जिससे 71 ने अपने मत का प्रयोग किया। शनिवार सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। शाम साढ़े तीन बजे मतों की गिनती प्रारंभ हुई। जिसमे अध्यक्ष पद पर नरपाल सिंह आर्य 36 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुनिल परालिया को 1 मत से पराजित किया। सचिव पद पर कुलदीप सिंह को 36 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हिमांशु कश्यप को 35 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा ने 49 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश पाल को 27 मतों से पराजित किया। नरेश को 22 मत मिले। चुनाव अधिकारी अनुभव ने कहा कि चुनाव पूरे शांतिपूर्ण तरीके से हुआ व पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंश चौहान, चुनाव अधिकारी सतीश कुमार, पर्यवेक्षक राव मुनफैत अली व राजकुमार चौहान की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *