Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सरकार के 100 दिन का कार्यकाल निराशाजनक : आप

पौड़ी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोरथ निराला ने भाजपा सरकार के सौ दिन के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड काल में कोरोना वॉरियर को हटाने का जो कार्य किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि जिला चिकित्सालय रेफर सेंटर बना है तो पौड़ी के ल्वाली में झील निर्माण के नाम भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बाद भी अभी झील का नामोनिशान नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में आज तक बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा न होना दर्शाता है कि किसी प्रकार सरकार विकास कार्य कर रही है। कहा कि चुनाव के समय सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन का लालच दिया और चुनाव के बाद कार्डधारकों को अपात्र घोषित कर राशकार्ड जबरन सरेंडर करवाए जा रहे हैं। सरकार ने करीब 500 संविदा कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया है। कहा कि प्रदेश को पांच-पांच सीएम देने वाले जिले के मंडल मुख्यालय पौड़ी में अरबो रूपए नानघाट योजना पर खर्च होने के बाद भी पेयजल किल्लत बनी है जिससे यहां पर पर्यटक भी आने से कतराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *