Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते हुए करंट से झुलसी महिला

काशीपुर। ई-रिक्शा की बैटरी को चार्जिंग पर लगाते समय एक महिला को करंट लगने से झुलस गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी भर्ती कराया है। शनिवार को ग्राम मुंडिया कला निवासी निसरत जहां ने घर में ई-रिक्शा की बैटरी को चार्जिंग पर लगा रखा था। इस बीच अचानक महिला करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन महिला को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। महिला चिकित्सक डॉ. बरखा मंडल ने बताया करंट लगने से महिला मामूली झुलसी है। जिसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *