Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

रामनगर से अयोध्या ट्रेन चलाने के लिए सीएम को दिया ज्ञापन

काशीपुर। श्री कृष्ण यादव महासभा समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञापन सौंपकर रामनगर से अयोध्या और चित्रकूट तक ट्रेन चलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया की अयोध्या और चित्रकूट इन दोनों पवित्र स्थलों के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं व गढ़वाल मंडल से आज तक कोई सीधी ट्रेन नहीं है। यदि उत्तराखंड का यह संपर्क चित्रकूट व अयोध्या से जोड़ा जाए तो सरकार को राजस्व का लाभ भी होगा।गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के लोग काफी संख्या में चित्रकूट और अयोध्या जैसे तीर्थ स्थलों पर आते जाते रहते हैं।इससे पूर्व यादव महासभा की एक बैठक में पूर्व प्रस्तावित बिंदुओं के अतिरिक्त विषय पर चर्चा की गई। बैठक की कार्रवाई यादव महासभा के सचिव रामतीर्थ यादव के द्वारा शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *