टिहरी के प्रभारी मंत्री बनने पर अग्रवाल को सम्मानित किया
ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री बनने पर ढालवाला के भाजपाइयों ने उन्हें सम्मानित किया। कहा कि शहरी विकास मंत्री के टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने से क्षेत्र का विकास तेज होगा। बुधवार को ढालवाला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में टिहरी के प्रभारी मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को सम्मानित किया। मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि अग्रवाल के टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनने से यहां विकास की गति में तेजी आएगी। जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के बजट रिलीज होने में अड़चने नहीं पैदा होंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर समय पर बजट न मिलने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। लेकिन अब शहरी विकास मंत्री के प्रयासों से यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी क्षेत्रों का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, जिला प्रवक्ता धूमन थलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीना जोशी, भगवती काला, राकेश पुरी, जगदंबा प्रसाद बहुगुणा, कमलेश थलवाल, सभासद वीरेंद्र चौहान, प्रकाश रावत, रमेश सेमवाल, हिकमत नेगी, विश्वेश्वरी देवी, कमलेश भट्ट, सीमा बिजल्वाण, विजय लक्ष्मी भंडारी, सरोज कुकरेती, उर्मिला बिजल्वाण, सोनू भट्ट, बीना बिष्ट, सुधा बिष्ट, पुष्पा बिन्दोलिया, पुष्पा थपलियाल, शिव सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
