आपदा में सड़कों पर आया मलबा नहीं हटाएंगे ठेकेदार
नैनीताल। कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रॉयल्टी बढ़ाने के विरोध में शुरू किया गया प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान ठेकेदारों ने लोनिवि मुख्यालय में नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी है, कि बारिश के दौरान सड़कों पर आने वाले मलबे को ठेकेदार नहीं हटाएंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, वह जेसीबी का संचालन नहीं करेंगे। इस दौरान संघ की ओर निर्णय लिया गया कि आगामी एक अगस्त को सभी ठेकेदारों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, ललित बर्गली, जीवन बोरा, मो. फारूख, गोविंद जोशी, गुमान सिंह, रमेश फत्र्याल, विनय मेहरा आदि रहे।
