Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

महिला के बच्चेदानी में 17 सेमी गांठ को ऑपरेशन कर डॉक्टरो ने निकाला

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में रुद्रप्रयाग जनपद से एक महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने महिला का चेकअप कर अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड कर डॉक्टरों ने पाया कि महिला के बच्चेदानी में 17 सेमी गांठ बनीं हुई हैं। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के बच्चे दानी में बनी गांठ को निकाला। जिसके बाद महिला को राहत मिली। संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा ने बताया कि ऑपरेशन में डॉ. निशा, मनीषा पंवार, शीतल देव सिंह आदि ने सहयोग किया। डॉ. सलूजा ने बताया कि अपने 25 साल के अनुभव में ऐसा केस बहुत कम ही देखने को मिला है। वहीं रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर रचित गर्ग ने कहा कि बच्चेदानी की गांठ पेशाब की थैली के कारण लगभग 5 महीने की प्रेगनेंसी के लगभग प्रतीत हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *