Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

यूकेडी ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठाई

ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूकेएसएसएससी भर्ती में धांधली और विधानसभा में बैकडोर से नियुक्तियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने राज्यपाल से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सोमवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। यूकेडी के दून प्रभारी मोहन सिंह असवाल ने कहा कि सरकार बेरोजगारों का हक मारने का कार्य कर रही है। सभी भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। वहीं विधानसभा में भी नेताओं के करीबियों को बैकडोर से नियुक्तियां दी गई हैं। इससे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। दरोगा भर्ती, पटवारी भर्ती, सहकारिता में भर्ती, विश्वविद्यालयों में भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पेपर लीक के सभी छोटे बड़े दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। कहा कि भर्ती घपले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में युद्धवीर सिंह चौहान, रामेश्वरी चौहान, विमला, जन्मदेई रावल, भगवती चमोली, रुपवती देवी, सुमित बिष्ट, दुर्गा जोशी, रविंद्र कौर, मंजू कलूड़ा, ऊषा डबराल, उपेंद्र सकलानी, दीपक सेमवाल, शकुंतला देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *