Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री की जीत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने समर्थकों के साथ पुष्पवर्षा,  आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

हरिद्वार

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर वेद मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्रित हुए समर्थकों ने पुष्पवर्षा, आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। मुख्यमंत्री की जीत से खुश पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि लोगों का विश्वास विकास में है और जो विश्वास चंपावत की जनता ने जताया उस के अनुरूप विकास कार्य होंगे। चंपावत विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत से उत्साहित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थक भारी संख्या में वेद मंदिर आश्रम पहुंच गए। सभी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में खुशियां मनाते हुए चंपावत विधानसभा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनता की जीत है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि ऐतिहासिक जीत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।
मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि ऐतिहासिक जीत से सभी प्रदेशवासी खुश हैं।
इस मौके  पर धर्मेंद्र प्रधान, श्रवण चौहान, विकास चौहान, अंकित चौहान, गुरबाज सिंह, शुभम सैनी, अक्षय चौधरी, अमित सैनी, राजेश कश्यप, अंकित चौधरी, प्रदीप चौहान, पिंटू सैनी, रिंकी राजपूत, शुभम चौधरी, चेतन कोचर, अमित त्यागी, आशीष रोड, सचिन, आकाश कुमार, विकास कुमार, सतविंदर सिंह, विक्रम भूल्लर, करण सिंह, दीपक मेहरा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *