Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

46 पाऊच अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रपुर

आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 46 पाऊच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।  आईटीआई थाना क्षेत्र के पैगा पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल महेश रौकली व रमेश कुमार ने गश्त के दौरान अलीगंज रोड पर पैगा बार्डर के आगे पेट्रोल पंप के पास से सुरेन्द्रजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अलीगंज रोड दक्षिणी पैगा थाना आईटीआई को 46 पाऊच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *