Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बड़कोट में भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाया

उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट अंतर्गत रविवार को विभिन्न कार्यों से जुड़े लोगों ने नदीण फार्म में भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना के साथ औजार व मशीनों की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का सृजनकर्ता और प्रथम शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को दिशा दिखाई। पूजा अर्चना कार्यक्रम के बाद सोमवार को त्रिवेणी संगम गंगानी में विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, जयेंद्र सिंह रावत, हंसपाल बिष्ट, कमेश रावत, खड़क बहादुर, इरफान, सन्तोष, चंदन, अस्तिबुला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *