Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दुष्कर्म आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया

रुद्रपुर

महिला के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज होने के दो पखवाड़े से अधिक समय बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब पुलिस ने वारंट लेकर कुर्की की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने बीते 31 मई को श्याम गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया था। दो पखवाड़े से अधिक समय बीतने के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस कारण न्यायालय से वारंट लेकर आरोपी के घर 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में गांव में हुई पंचायत पर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आखिर दुष्कर्म के मामले में जनप्रतिनिधि कैसे पंचायत कर सकते हैं। उधर, मामले में थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया की आरोपी घर से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *