Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

आज होगा तिरंगा रैली का आयोजन

पौड़ी

मंगलवार को शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को सफल बनाने को लेकर कर्मचारी, सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टियों सहित तमाम समुदाय के लोग मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। रैली के संयोजक नमन चंदोला ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य गढ़वाल मंडल की एकता को कायम रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना है। रैली के व्यवस्थापक सोहन सिंह रावत ने बताया कि राज्य आंदोलन से लेकर आज तक कर्मचारी लगातार देश की तरक्की के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते आ रहे हैं। सफाई कर्मचारी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार घाघट ने कहा कि हम सभी आजादी के अमृत महोत्सव को पूरी ऊर्जा के साथ मनाएंगे। सामाजिक कार्यकत्री कुसुम चमोली ने कहा की यात्रा देशभक्ति की मिसाल पेश करेगा। कांग्रेस नेत्री नीलम रावत ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव में हम सब मिलकर देश को जोड़ने का काम करेंगे। सभासद अनीता रावत ने कहा की पूरी नगर क्षेत्र में तिरंगा रैली को लेकर काफी उत्साह है और सभी इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा की यह रैली देश को एक नई पहचान दिलाएगी और पुरानी पेंशन की मांग को भी एक नया मुकाम दिलाएगी। राहत हुसैन ने आवाम से अपील की हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे की भावना के साथ रैली में सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई ने कहा कि सभी व्यापारी आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और जनता से गुजारिश करते हैं कि सभी तिरंगा रैली में हिस्सा लेने के लिए घरों से निकलकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *