Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

लापता छात्रा एक किशोर के साथ बरामद हुई

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में शुक्रवार को एक नाबालिग छात्रा के गायब होने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में एक युवक के साथ जाना पाया गया। एसओ प्रमोद पाठक ने तत्काल टीम का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों को रवाना कर दी। इसी बीच किशोरी गौला पुल से कुंवरपुर चौराहा की ओर आने वाले रास्ते से लखीमपुर निवासी किशोर के साथ बरामद हो गई। इस बीच यहां कई संगठन के लोगों भीड़ जुट गई, बाद में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय गौलापार क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा अचानक लापता हो गई। इसी बीच अफवाह फैल गई कि एक दूसरे समुदाय का युवक उसे लेकर भाग गया। देखते ही देखते यहां पर अलग-अलग संगठनों के लोग की भीड़ भी जुटने लग गई। लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जैसे ही पता चला कि दोनों एक ही समुदाय के हैं। इसके बाद लोग एक-एक करके खिसक लिए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में छात्रा स्कूल से वापस आते समय एक युवक साथ जाते हुए दिखाई दी। टीम ने खोजबीन शुरू कर दी, कुछ देर बाद किशोरी एक किशोर के साथ गौला पुल से कुंवरपुर चौराहा की ओर आने वाले रास्ते में मिल गई। पूछताछ में किशोर ने खुद को लखीमपुर खीरी यूपी निवासी और नाबालिग होना बताया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई, इसके बाद किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *