Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

गोपीनाथ मंदिर में हुआ मां इन्द्रामती की डोली यात्रा का स्वागत

चमोली

घुड़साल की भगवती मां इन्द्रामती की भव्य डोली यात्रा के गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। गोपीनाथ मंदिर में देवी के अभिनन्दन में दुर्गा सप्तशती के विभिन्न पाठों का वाचन किया गया। मंदिर समिति और पुजारियों ने वेद मंत्रों से देवी इन्द्रामती की पूजा-अर्चना की। बुधवार को देवी इन्द्रामती को गोपेश्वर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने देवी का स्वागत पूजन में उन्हें चुनरी, दक्षिणा अर्पित की। भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने देवी के जागर गाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *