UTTARAKHAND

पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की

ऋषिकेश

लंपी बीमारी से डोईवाला में पशु बीमार हो रहे हैं। इसके अलावा धान की फसलों में रोग लगने से भी किसान परेशान हैं। डोईवाला के किसानों ने सरकार से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने उप जिलाधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि पशु पालक किसानों को लंपी बीमारी के चलते बहुत नुकसान हुआ है। इस बीमारी से कई पशु मर भी गए हैं। इससे किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ धान की फसल में रोग लग जाने से किसान आहत है। छिद्दरवाला के कई किसानों ने धान की फसल में रोग लग जाने से फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में ताजेंद्र सिंह, मनोज नौटियाल, महेश लोधी, जाहिद अंजुम, बलवीर सिंह, फुरकान अहमद कुरेशी, सुरेंद्र सिंह खालसा, उमेद बोरा, इंद्रजीत सिंह, हरवंश सिंह, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह राणा, किशन सिंह, जगजीत सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *