Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे युवा मंडल

हरिद्वार

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर्व पर विशेष रूप से देश के ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए युवा मंडलों द्वारा घर-घर जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल अहम भूमिका निभा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कार्यालय में युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे विभिन्न विकास खंडों के 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं विभिन्न कॉलोनियो में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लोगों को  प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जनपद के प्रत्येक विकासखंड में युवा मंडलों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 225 नेहरू युवा मंडल का गठन किया जाना है। विभाग के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक धर्म सिंह रावत ने कहा कि जनपद में विभिन्न तिथियों में युवा मंडल विकास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें युवा मंडल बनाए जाएंगे। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन भी किया जा रहा हंैं। रोहित पाल अध्यक्ष नारसन युवा मंडल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड नारसन में 75 फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। बैठक में सतीश कुमार, दीपक कुमार, अनुज, भावना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *