UTTARAKHAND

4 माह से वार्ड ब्वाय के भरोसे चल रहा पीएचसी भक्तोवाली

 

रुड़की। कस्बा झबरेड़ा और गांव भक्तोवाली में एक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। कई वर्षों से इस केंद्र पर फार्मासिस्ट की तैनाती थी। चार माह पूर्व फार्मासिस्ट को भी यहां से हटाकर कहीं अन्य तैनाती दे दी गई है। पिछले 4 माह से पीएचसी वार्ड ब्वाय के भरोसे है। सुलेमान मलिक, जयवीर सिंह, यशवीर सिंह, चौधरी बिरम सिंह, भोला सिंह, राजपाल आदि का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भक्तोवाली में कई माह से न कोई डॉक्टर है और न ही फार्मासिस्ट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द डॉक्टर की तैनाती की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *