Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पूर्व विधायक शुक्ला के जन्मदिन समारोह में उमड़े क्षेत्रवासी

रुद्रपुर। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन समारोह में पहुंच ईश्वर से उनके दीघार्यु होने की कामना की। भट्ट ने कहा कि शुक्ला ने जनता से किए सभी वादे पूरे किए है। उन्होंने 53 पौंड का केक काटा। गुरुवार को आवास विकास स्थित शुक्ला निवास पर अखंड श्रीरामचितमानस पाठ के समापन के बाद राजेश शुक्ला का जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि मार्डन डिग्री कालेज का संचालन शुरू हो चुका है। एम्स बनने को तैयार है। इसके लिए भूमि दी जा चुकी है। पंतनगर एअरपोर्ट को लेकर दर्ज मुकदमा खारिज हो चुका है। इंटरनेशनल एअरपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां के क्षेत्रवासियों के अनुरूप तेजी से चहुंमुखी विकास कार्य किये जा रहे है। शुक्ला ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे। वह शत प्रतिशत पूरे किए जा रहे है। रुद्रपुर में पंडित रामसुमेर शुक्ल मेडीकल कालेज का कार्य पूरा किया जा रहा है। शुक्ला ने भट्ट का आभार जताया। भंडारे का आयोजन किया गया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कुंदन लाल खुराना, विपिन जल्होत्रा, विवेकराय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *