समाज कल्याण विभाग ने रोगियों और बंदियों को बांटे फल
पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रोगियों और बंदियों को फल बांटे। रविवार को डीडीओ रमा गोस्वामी के सौजन्य से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मण सिंह मनौला जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्हें वार्डों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए। बाद में उन्होंने जिला महिला अस्पताल, महिला कर्मशाला बंदीगृह, बालिका छात्रावास में भी फल बांटे। यहा वेद प्रकाश, मोहन राम आदि मौजूद रहे।
