Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

लोस चुनाव में राजनीतिक पार्टियां पंजाबी समुदाय को टिकटों में दें आरक्षण

हरिद्वार

राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 54 वीं बैठक में आम चुनाव में राजनैतिक दलों से पंजाबी समाज से जुड़े लोगों को टिकटों में वरीयता के साथ पंजाबी सनातन आयोग गठित किए जाने की मांग की गई। बैठक में 24 राज्यों के पंजाबी समुदाय के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की उपलब्धि बताई। अटल बिहारी वाजपेई भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सेठ ने कहा कि देश की मजबूती के लिए पंजाबी समुदाय ने हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान किया है। देश की आबादी के पांच फीसदी पंजाबी समुदाय है, लेकिन सियासी पार्टियों की उपेक्षा के चलते सामाजिक रूप से मुख्य धारा से बाहर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर पंजाबी समाज की समस्या बताई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, उपाध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के संरक्षक वीके कपूर ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा देश की अखंडता के लिए हर संभव कुर्बानियां दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *