Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

60 मीटर फर्राटा दौड़ में सचिन और ज्ञानिता अव्वल

हरिद्वार

खेल स्टेडियम रोशनाबाद में सोमवार को विकासखंड बहादराबाद की खंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत 14 वर्षीय बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए किया। बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में सागर लाल ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और रुद्रांश रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में ज्ञानिता ने प्रथम, अनुष्का चौहान ने द्वितीय और जसप्रीत कौर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में सचिन,दीपांशु लाल, विवेक नेगी, लंबी कूद में दीपांशु, अंशुल, विवेक नेगी और गोला फेंक में अजमल नवाज, रुद्राक्ष सैनी और अभिषेक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद की टीम प्रथम, मां सरस्वती स्कूल की टीम द्वितीय रही। वॉलीबॉल में स्पोर्ट्स सेंटर बहादराबाद की टीम प्रथम, रावली महदूद की टीम द्वितीय और सिटी स्कूल बहादराबाद की टीम तृतीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *