Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नसीरपुर कलां में गन्ना तौल केन्द्र का शुभारंभ

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां में सोमवार को लक्सर चीनी मिल के नए गन्ना तौल केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। लक्सर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है, इसके लिये सभी जगह गन्ना तौल केन्द्रों को दुरुस्त कर गन्ना लेना शुरू कर दिया गया है। ग्राम प्रधान नसीरपुर कलां गुलनाज अंसारी ने बताया कि गांव में तौल केन्द्र लगने से किसानों को राहत मिलेगी। इस दौरान दिलशाद, गुलशेर, रहमान, मुना, रकीब, मनोज, राशिद, सुनील, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *