चौपाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
हल्द्वानी। डाक विभाग के डाक कम्युनिटी एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को डाकघर में चौपाल लगाई गई। चौपाल में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उन्हें डाक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को इसके प्रति जागरूक कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि चौपाल का उद्देश्य घर-घर तक डाक सेवाओं की जानकारी पहुंचाना है। यहां पार्षद रवि बिश्नोई, उप प्रधान देवलचौड़ आलोक कुमार, वार्ड मेंबर देवलचौड़ नवीन कुमार, एडवोकेट मोहन चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।
