Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर  उठाए जा रहे हैं अनैतिक लाभ : अनुपम खत्री

देहरादून। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कुछ विभागों में अधिकारी कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अनैतिक लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि जीरो टॉलरेंस के वायदे को निभाएं और जालसाजों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अनुपम खत्री ने कहा कि यूकेडी भ्रष्टाचार के मामलों को निरंतर जनता के सामने ला रही है। आरोप लगाया कि राज्य गठन के बाद भाजपा और कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा है। अभी राज्य संपत्ति विभाग में कुछ अधिकारियों की ओर से कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अनैतिक लाभ उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाए कि एक अधिकारी ने 2015 में यूपी में अपने बेटे का स्थायी निवासी और जाति प्रमाण पत्र बनाया, इसके बाद बेटे का 2016 में उत्तराखंड में स्थायी निवास बनाया गया, एक व्यक्ति के दो स्थायी प्रमाण पत्र कैसे हो सकते हैं। साथ ही अनैतिक लाभ पाने वाले अधिकारियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन अबतक क्यों नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित सिंडीकेट बनाकर राज्य को खोखला करने वाले अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाने के साथ ही इनके की ओर से किए जए जालसाज पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, केंद्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा यूकेडी के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *