Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

शादी में व्यवधान की जताई आशंका, पुलिस सुरक्षा की मांग

रुड़की। भक्तोवाली निवासी एक दंपति बेटी की शादी से पहले तनाव में है। आरोप है कि उनकी बेटी की शादी में मोहल्ले के कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने की धमकी दे रहे हैं। परिवार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। भक्तोवाली निवासी एक परिवार ने पुलिस से मिलकर बताया कि दस दिसंबर को उसकी बेटी की शादी होनी है। आरोप है कि कुछ मोहल्लेवासी उसकी बेटी की शादी में लड़ाई झगड़ा कर व्यवधान डालने की धमकी दे रहे हैं। इससे शादी में व्यवधान होने की आशंका है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने परिवार को भरोसा दिया कि उनकी बेटी की शादी में कोई व्यवधान नहीं होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शादी विवाह या अन्य किसी काम में लड़ाई झगड़ा करने या किसी प्रकार का व्यवधान पैदा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *