Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

अपने बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी न करें साझा

पिथौरागढ़। नगर के एलडब्ल्यूएस भाटकोट में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। गुरुवार को पीएलवी निर्मला पांडे विद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कुछ जालसाज स्वयं को बैंक अधिकारी, एलआईसी कर्मचारी बताकर लोगों की खातों की जानकारी जुटाते हैं और उनके खातों में सेंध लगा रहे हैं। कहा जागरूकता से ही धोखाधड़ी से बचाव संभव है। उन्होंने अपने बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी किसी से भी साझा नहीं करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा के बारे में भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *