पीएम की माताजी के निधन पर जताया शोक
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठनों ने शोक जताया। स्व. पुलिन बाबू की प्रतिमा स्थल पर आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर मृत आत्मा को शांति प्रदान की। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रकांत मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादीरंजन मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, भोला शर्मा, राजेश नारंग, रोहित मंडल, प्रोजीत मंडल, सत्यजीत विश्वास, सुनीता मिस्त्री, गोविंद मंडल, सुकुमार सरकार, प्रसन्नजीत शाह, भवेश हाल्दार, संतोष गाईन, डा सुधीर राय, गोपाल चक्रवर्ती, दीपक मक्कड़ ने शोक जताया। उधर, पूर्व सैनिक लीग ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
