घर से बाहर खड़ी स्कूटी चोरी
रुद्रपुर। चोरों ने बिगवाड़ा से घर के सामने खड़ी स्कूटी उड़ा ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सुखलाल राणा पुत्र राम दास राणा निवासी कौशल्या फेस-2 बिगवाड़ा का कहना था कि उनके बेटे विमल कुमार राना के नाम से एक स्कूटी है। 31 दिसंबर की रात को स्कूटी घर सामने खड़ी थी। रात को करीब साढ़े दस बजे के आस-पास ज्ञात चोरों ने इसे चुरा लिया।
