Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

मकर सक्रांति पर उत्तरायणी महोत्सव को लेकर बैठक

रुद्रपुर। संस्कार भारती के सहयोग से मकर सक्रांति पर उत्तरायणी महोत्सव कराया जा रहा है। इसे लेकर राम लीला कमेटी ने बैठक बुलाई। मंगलवार को रामलीला मंच में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, भूतपूर्व सैनिक, व्यापारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व युवाओं ने हिस्सा लिया। 14 को उत्तरायणी महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों को व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। संस्कार भारतीय प्रदेश नाट्य प्रमुख गिरीश दुबे, संस्कार भारती नगर इकाई अध्यक्ष इंदर सिंह राठौर, नंदन सिंह कोश्यारी, विजेंद्र यादव, ओमप्रकाश डोगरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *