Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डीजीपी और डीएम की पत्नी ने गरीबों को बांटे कंबल

 

रुद्रपुर। डीजीपी और डीएम की पत्नी ने महिलाओं के साथ सार्वजनिक स्थानों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने ठंड से ठिठुर रहे गरीब और असहायों को कंबल वितरित किये। सोमवार की देर रात डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक और डीएम युगल किशोर पंत की पत्नी मोनिका पंत ने महिलाओं के साथ गांधी पार्क, रैन बसेरा, डीडी चौक, गल्ला मंडी, काशीपुर बाइपास, रोडवेज परिसर के अलावा जिला अस्पताल परिसर में खुले में रह रहे असहायों का हालचाल जाना। साथ ही शीतलहर और कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *