Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सेवानिवृत्त कर्मचारियों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

 

 

उत्तरकाशी। जाड़ भोटिया जनकल्याण समिति वीरपुर डुण्डा जनपद उत्तराकाशी का चतुर्थ वार्षिक जन-मिलन समारोह देहरादून में संपन्न हुआ। समारोह में समुदाय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समुदाय के उत्थान एवं संस्कृति के संवर्द्धन पर जोर दिया गया। देहरादून स्थित इंदिरा नगर के एक होटल में आयोजित जन मिलन समारोह में जाड़ समुदाय के सेवानिवृत्त कर्मचारी वरिष्ठ लेखाधिकारी खुशाल सिंह राणा, लेखा परीक्षक उदय सिंह राणा, भगत सिंह रावत, सत्यपाल सिंह, सोवन सिंह डोगरा, राजेन्द्र जंगपांगी, जसवन्त सिंह रावत को सम्मानित किया गया। प्रतिभावान छात्रों में इंटरमीडिएट की उन्नति डोगरा, डॉ मोहन सिंह डोगरा, निधि रावत, ईशा भण्डारी तथा हाईस्कूल में आस्था राणा, निहारिका नेगी, भूमिका रावत, सौम्या भण्डारी, खुशी चौहान प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जाड़-भोटिया जनजाति के लोगों द्वारा पारम्परिक रासों नृत्य, गीत एवं नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव व मुख्य सूचना आयुक्त नृप सिंह नपच्याल उपस्थित रहे। जाड़ भोटिया जन कल्याण समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह नेगी सभी का आभार व्यक्त करते हुए समुदाय के उत्थान एवं संस्कृति के संवर्द्धन को किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सेवक राम भण्डारी, सचिव रतन सिंह जाड़, कोषाध्यक्ष खुशाल सिंह राणा, इन्द्र सिंह नेगी, नकुल सिंह राणा, बंशी लाल राणा, दीवान सिंह नेगी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *