धूमधाम से मनाई इंद्रमणि बडोनी की जयंती
चम्पावत। इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में स्व.बडोनी के योगदान पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित गीतों में नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं की ग्रीटिंग कार्ड और चार्ट निर्माण प्रतियोगिता में दीपांशु, शीला, आयुष शर्मा, गौरव जोशी, लक्की जुकरिया, पियूष, काजल, शिवानी, निहारिका अव्वल रही। जीआईसी लोहाघाट में शिक्षक श्याम चौबे की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि डॉ. एके द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान लोक नृत्य, लोक गीत, निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। लोक व्यंजन के स्टाल लगाए। बाराकोट के जीआईसी मऊ में प्रभारी प्रधानाचार्य रितेश वर्मा के दिशा निर्देशन पर शिक्षक अरिमर्दन सिंह ने बडोनी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन सुभाष गिरी ने किया।
