एसएसजे की टीम हुई नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के टेबल टेनिस की टीम नार्थ जोन अंतर महाविद्यालयी (महिला) टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये रवाना हो गई है। सोमवार को विवि के कुलपति प्रो. जेएस बिष्ट ने टीम को रवाना किया। दिल्ली विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के रूप में हरेंद्र प्रसाद, खिलाड़ी लीला लवली, अंजली, इशिता भंडारी और डॉली कोरंगा हिस्सा लेंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह, डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, विवि क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान, प्रॉक्टर डॉ. मुकेश सामंत, विपिन जोशी, डॉ. ललित जोशी, श्याम मुन्नू भट्ट, डॉ. मनोज बिष्ट, प्रेम लटवाल आदि ने शुभकामनाएं दी।
