धूमधाम से मनाया स्कूल का वार्षिकोत्सव
अल्मोड़ा। मिशन स्कूल नौगांव जमराड़ी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बूंगा भावना नेगी व प्रधान नौगांव गोपाल राम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। छात्र छात्राओं ने देश की संस्कृति को एक मंच पर लाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी, कुमाउनी, गढ़वाली, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, नेपाली सहित विभिन्न लोकगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य नरेंद्र चम्याल ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर ललित मोहन भट्ट, नरेंद्र चम्याल, घनश्याम राणा, महेंद्र प्रसाद, भीम सिंह, त्रिलोक सिंह, योगेश सनवाल, मोहन जोशी, अनिल बिष्ट, विक्रम कठायत, बिशन मेहरा, गोकुल भट्ट, रेवत चौहान, शेखर बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।
