Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

छात्रों को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

अल्मोड़ा। दिशा कॉन्वेंट हाई स्कूल भटकोट के स्कूली छात्र-छात्राओं को हिमगिरी ग्रीन फाउंडेशन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न जानकारियां दी। सोमवार को विद्यालय में हुई गोष्ठी में हिमगिरी के सदस्यों ने आसपास के पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए स्कूली छात्र- छात्राओं को चौड़ी पत्ती के वृक्ष लगाने, स्वच्छता अभियान चलाने, नदी नालों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने को कहा। साथ ही भविष्य में पर्यावरण नुकसान से होने वाले खतरे के प्रति आगाह भी किया गया। इस मौके पर हिमगिरी ग्रीन फाउंडेशन के मोहन चंद शर्मा, देव शर्मा, जीवन कठायत, विद्यालय प्रबंधक आनंद किरौला, महेश तड़ियाल समेत छात्र-छात्राएं व विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *