Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बंदर उजाड़ रहे गेहूं की फसल

बागेश्वर। वन विभाग ने गत दिनों जिले में बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन कांडा इससे महरूम रहा। अब बंदर लोगों के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से यहां भी अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है। धरमघर रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर से इस मामले में संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही आदेश प्राप्त होंगे बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *