Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

भाजपा के चार कांग्रेस का एक और सपा के एक प्रत्याशी को सदस्य चुना गया

कानपुर

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य सर्व सम्मति से चुन लिए गए। सपा से एक बागी प्रत्याशी के उतरने से गणित बिगड़ गयी थी। हालांकि बाद में पर्चा वापस लेने के बाद बिना चुनाव मैदान में उतरे सभी छह सदस्यों को चुन लिया गया। भाजपा के चार कांग्रेस का एक और सपा के एक प्रत्याशी को सदस्य चुना गया है।
बुधवार को नगर निगम सदन में कार्यकारिणी का चुनाव सहमति के साथ संपन्न हो गया। 6 महीने के लिए 6 कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया है। भाजपा से 4,सपा और कांग्रेस से एक-एक पार्षद को कार्यकारिणी के लिए चुना गया है। महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी 6 नामों की घोषणा की।
विधायक ने संभाला मोर्चा
सपा से ही एक और पार्षद मनोज पांडेय ने भी नामांकन दाखिल कर दिया था। इससे भाजपा ने भी 5 प्रत्याशी उतारने का फैसला कर 5वां नामांकन पत्र भी ले लिया। इसकी खबर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई तक पहुंची तो उन्होंने नगर निगम पहुंचकर मोर्चा संभाला। तय हुआ कि सपा और भाजपा दोनों एक-एक प्रत्याशी वापस लेगी। इसके बाद सहमति से चुनाव पर मोहर लग गई और महापौर ने सभी 6 नामों की घोषणा कर दी।
अगले 72 घंटे में फिर कार्यकारिणी
सदन में ही महापौर ने घोषणा करते हुए बताया कि अगले 72 घंटे में नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ कार्यकारिणी बुलाई जाएगी। पार्षदों से कहा गया कि कार्यकारिणी के 10 घंटे पहले तक पार्षद विकास कार्यों के प्रस्ताव दे दें। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आम बजट पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद सदन बुलाया जाएगा।
देरी से शुरू हुए सदन में महापौर प्रमिला पांडेय ने चुनाव कराने की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। चुनाव से पहले भाजपा ने अपने चारों प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। सदन में नामांकन प्रक्रिया जब शुरू हुई तो  सहमति से चुनाव कराने को लेकर भाजपा,सपा और कांग्रेस में एकजुट राय बनती नहीं दिखी।
सहमति पर पड़ा खलल
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में आम सहमति में फिलहाल खलल पड़ गया था। अधिकांश पार्षद चाहते कि सहमति बन जाए,मगर एक पार्षद के ऐलान से मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल,सपा ने पार्षद दल के नेता अभिषेक गुप्ता मोनू को प्रत्याशी घोषित किया था जिस पर पार्षद मनोज पांडे ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि वह सपा में हैं और कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लडऩा चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *