Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सीडीओ ने सुनी थान के ग्रामीणोंकी समस्याएं

नई टिहरी। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत सीडीओ मनीष कुमार ने चंबा ब्लॉक के थान गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विकास योजनाओं व समस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से बीच बैठकर वार्ता की। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं व शिकायतों को सीडीओ के समक्ष रखा। जिन्हें लेकर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान इस तरह से करें कि दोबारा शिकायतें रिपीट न हो। इससे समय की बचत होगी और विकास कामों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *