Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

गन्ने की बुवाई महत्वपूर्ण 5 टी के साथ करने का दिया सुझाव

रुद्रपुर। गन्ना किसान संस्थान ने ग्राम सतुईया में गन्ना कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को काशीपुर गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने लाल सड़न रोग के नुकसान की वजह से सीओ 0238 के स्थान पर नवीन प्रजातियों सीओ‌एल के 14201, सीओएस 13235, सीओ 15023, सीओ पंत 12221, सीओ पंत 12226 की बुवाई करने का सुझाव दिया। डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने लाल सड़न व पोका बोइंग, गन्ना का कीटो से बचाव के प्रबंधन पर कृषकों को जानकारी दी। जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महेंद्र यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। यहां प्रचार प्रसार प्रभारी रीना नौलिया, सोहनलाल, अशोक कुमार, राजेश कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *