जसपुर में मिठाई और सरसों तेल के सैंपल लिए
काशीपुर। खाद्य एवं औषधि अफसरों ने पुलिस टीम के साथ दुकानों पर छापामारी कर मिठाई और सरसों तैल के सैंपल भरे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को चार मिठाई की दुकानों से मिठाई और तीन दुकानों से सरसों तेल के अलग-अलग ब्रांड के सैंपल लिए गए हैं। बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए स्टेट लैबोरेट्री भेजे जाएंगे। बताया खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
