Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

 

पौड़ी। घर से नाराज होकर गई युवती को पैठाणी पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। एसएसपी पौड़ी ने पैठाणी पुलिस के इस काम की सराहना की है। पैठाणी के एक स्थानीय निवासी ने थाने में उनकी भतीजी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की शिकायत करवाई। एसएसपी पौड़ी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने गुमशुदा युवती को रामकुण्ड तिराहा देवप्रयाग के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पंवार, महिला उपनिरीक्षक पैठाणी दीपिका बिष्ट, कांस्टेबल विक्रम सिंह, बीना कौर, विजय सिंह, हरीश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *